भारत में सेंधा नमक कहाँ पाया जाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:04

भारत के हिमाचल प्रदेश में मिलने वाला नमक वस्तुतः सेंधा नमक ही है। भारत में सेंधा नमक राजस्थान के सांभर झील से भी प्राप्त होता है।
सेंधा नमक क्या होता है

सेंधा नमक जिसे सैंधव नमक या लाहौरी नमक भी कहा जाता है क्रिस्टल के रूप में पाया जाने वाला एक खनिज है। यह पाकिस्तान के सिंधु नदी के आस पास के हिमालयी क्षेत्रों में चट्टानों के रूप में पाया जाता है। इस नमक का रंग सफ़ेद, हल्का गुलाबी या बैंगनी होता है जो प्रायः आयरन ऑक्साइड तथा कई अन्य खनिजों की उपस्थिति की वजह से होता है।

सेंधा नमक का आयुर्वेद में काफी महत्त्व दिया जाता है। माना जाता है कि उच्च रक्त चाप में इसका प्रयोग करने से कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। हिन्दू पर्व त्योहारों में इस नमक का प्रयोग खाने के नमक की जगह किया जाता है। हाजमे के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला काला नमक भी एक तरह का सेंधा नमक ही होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info